फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven people injured in a car collapsed;

कार खाई में पलटी, एक ही परिवार के सात लोग घायल

Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
आसफपुर।
आसफपुर। Updated Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured in a car collapsed;
सड़क हादसा
सीकरी-भोजपुर रोड पर हादसा, घायलों में पांच बच्चे भी      
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सीकरी-भोजपुर रोड पर देव स्थान के पास अनियंत्रित कार खाई में पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी यहां पहुंच गए।      
बिल्सी थाने के गांव सतेती निवासी राजेश कुमार की रिश्तेदारी रामपुर के शाहबाद में है। शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में जाने के लिए कार से निकले थे। सुबह करीब नौ बजे इनकी कार थाना फैजगंज बेहटा में सीकरी-भोजपुर रोड पर खाई में पलट गई। हादसे में राजेश उनकी पत्नी सर्वेश कुमारी, बेटी प्रीति (17), रितु (15), पुत्र शिवम (13), लकी (11) और अंकुर (10) घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह से घायलों को कार से निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर राजेश के परिवार वाले भी यहां पहुंच गए। परिवार वाले प्राथमिक इलाज के बाद सभी लोगों को अपने साथ ले गए हैं।  
विज्ञापन

--------      
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दो लोग घायल      
बदायूं। बिनावर रोड पर गांव चंदननगर के पास शुक्रवार दोपहर बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के गांव गुरपुरी निवासी किशन और रोहित साइकिल से साप्ताहिक बाजार करने जा रहे थे। रास्ते में चंदननगर के पास साइकिल को बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक सवार मय बाइक के भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed