फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM raided Illegal mining caught

एसडीएम ने छापा मार कर अवैध खनन पकड़ा

Wed, 20 Jan 2016 07:01 PM IST
बिल्सी(बदायूं)
बिल्सी(बदायूं) Updated Wed, 20 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
SDM raided Illegal mining caught

विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र के गांव नदेरी में पिछले कई दिनों ने बिना लाइसेंस के ईंटों का निर्माण किया जा रहा था। जिस पर बुधवार को एसडीएम विधान जायसवाल ने खनन अधिकारी लालता प्रसाद के साथ भट्ठे पर छापा मारा। साथ ही मौके पर मिली कच्ची ईंटों को नष्ट कराया। टीम की इस कार्रवाई से तहसील क्षेत्र के भट्ठा मालिकों खासा हड़कंप मच गया है।

एसडीएम ने बताया कि पिछले दिनों ईंट भट्ठों के संचालन पर कोर्ट द्वारा रोक लगी हुई है। इसके बावजूद गांव नदेरी में कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला झाझनराम निवासी मुकेश गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता ने बगैर अनुमति के गाटा संख्या 263 रकबा 0.314 पर नए ईंट भट्ठे का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही पथेर द्वारा कच्ची ईंटों का निर्माण भी हो रहा था। इसमें गाटा संख्या 588 एवं 263 पर करीब 1600 धन मीटर का अवैध खनन कर ईंटें बनाई गईं। इस बावत भट्ठा मालिक से मिट्टी खनन एवं रजिस्ट्रेशन मांगा तो मना कर दिया गया। इससे प्रतीत होता है कि यहां कोर्ट की बगैर अनुमति एवं लाइसेंस के ईंट भट्ठे का संचालन किया जा रहा है। एसडीएम ने इसकी जांच आख्या डीएम को प्रेषित की है। साथ ही उन्होने बताया जब तक कोर्ट से भट्ठा संचालन  के आदेश नहीं आ जाते तक तक क्षेत्र में कोई भी भट्ठा नहीं चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed