फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scorched including father-son Three deaths

झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

Sat, 23 Jan 2016 07:31 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 23 Jan 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
 मिष्ठान भंडार की दुकान में आग लगने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में एक कारीगर भी है। इनके परिवारों में कोहराम का माहौल है। दुकान में आग रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से 17 जनवरी को लगी थी।
विज्ञापन

शहर के शेखूपुरा चौराहा जालंधरी सराय पर नरेंद्र नारायण की चामुंडा स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान थी। 17 जनवरी की देर शाम रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से दुकान में आग लग गई। इसमें कारीगर सम्राट अशोक नगर निवासी विजय (25) पुत्र नत्थू, नरेंद्र नारायण (45) पुत्र रामकिशोरी और नरेंद्र नारायण का सात वर्षीय बेटा हर्ष झुलस गए थे। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में एक-एक कर तीनों लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

-----
परिवार को ताउम्र सालता रहेगा ये दर्द
बदायूं। पिता-पुत्र की मौत से मोहल्ले के लोग गमगीन हैं। इस हादसे ने परिवार के लोगों को तोड़ कर रख दिया है। नरेंद्र नारायण की तीन संतान में सबसे छोटे हर्ष की मौत हो गई। हर्ष तो कभी कभार ही दुकान जाता था। पिता-पुत्र की अकाल मौत से हर कोई द्रवित है। विधि के विधान के आगे किसी की नहीं चलती, लेकिन संवेदना व्यक्त करने आए रिश्तेदार कह रहे थे कि ये ईश्वर का कैसा विधान है कि एक हंसते-खेलते परिवार में जिंदगी भर का दर्द दे दिया। यह दर्द पूरे परिवार को ताउम्र सालता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed