फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Says the two brothers in the fire house

अग्निकांड में दो सगे भाइयों के घर स्वाह

Mon, 28 Sep 2015 12:10 AM IST
बिसौली।
बिसौली। Updated Mon, 28 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Says the two brothers in the fire house
नगर के मोहल्ला साहूकारा में खाना बनाते वक्त एक घर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसी भाई का घर भी आग की चपेट में आ गया। इससे करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। तहसील प्रशासन की टीम ने आग से हुई क्षति का आंकलन किया है। घटना शनिवार रात हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा में विनोद और राकेश के घर पास-पास ही हैं। शनिवार रात विनोद की पत्नी रश्मि घर में खाना बना रही थी। अचानक उठी चिंगारी से आग लग गई। आग बुझाने की हड़बड़ी में मिट्टी के तेल से भरी केन गिर गई। इससे आग ने विकट रूप ले लिया। विनोद के भाई राकेश के घर को भी देखते-देखते आग ने चपेट में ले लिया। दोनों घरों में आग से नकदी, जेवर, घरेलू सामान समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। खबर मिलने पर लेखपाल विजय पाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया। रिपोर्ट एसडीएम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed