फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Saraf's daylight murder, robbery of 30 million

सर्राफ की दिनदहाड़े हत्या, 30 लाख की लूट

Sun, 08 Nov 2015 08:07 PM IST
दातागंज (बदायूं)
दातागंज (बदायूं) Updated Sun, 08 Nov 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
Saraf's daylight murder, robbery of 30 million

विज्ञापन
 घर से दुकान जा रहे सर्राफ की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और जेवर और नकदी से भरा बैग लूट गए। प्रेमनगर में दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। घटना के विरोध में व्यापारियों ने जाम लगाया। बाजार बंद रहे। मृतक के चाचा के अनुसार हत्यारे 30 लाख का माल ले गए।  
दातागंज के वार्ड 15 के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता की नखासा शुक्रवार के पास सर्राफा की दुकान है। रविवार सुबह 10 बजे उनका बेटा श्रवण गुप्ता (32) दुकान खोलने के लिए घर से पैदल निकला था। उसके के पास बैग में करीब 28 लाख के जेवर और 2 लाख रुपये नगद थे। वह घर से करीब 20 मीटर आगे बढ़ा ही था कि बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आकर रुके। उन्होंने श्रवण के सीने और सिर में दो गोलियां मारने के बाद हाथ से बैग छीन लिया। परिवार वाले श्रवण को बरेली ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने बदायूं-दातागंज रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर जेके तोमर से भी व्यापारियों की तीखी झड़प भी हुई। बाद में घटनास्थल का मुआयना करने के पहुंचे एसएसपी सौमित्र यादव और एसपी सिटी अनिल यादव ने व्यापारियों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। पर विरोध में दातागंज के बाजार दिन भर बंद रहे। बताया जाता है कि एक बदमाश हेलमेट लगाए था। पीछे बैठे बदमाश ने गोली मारकर थैला छीना था। उसका मुंह खुला था। मृतक के चाचा आनंद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सौिममित्र यादव का कहना है िककि घटना गंभीर है। जानकारी में आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बेलाडांडी पुल की ओर भागे हैं। वर्कआउट के लिए एसओजी के साथ तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed