फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Saraf from father - son robbed The Master Mind caught

सर्राफ पिता-पुत्र से हुई लूट का मास्टर माइंड पकड़ा

Fri, 08 May 2015 08:07 PM IST
Alapur
Alapur Updated Fri, 08 May 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन

दो माह पूर्व सर्राफ पिता-पुत्र से हुई लाखों की लूटा में वांछित चल रहा घटना का सरगना पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, नगदी और घटना में प्रयुक्त हुई बाइक भी बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि एक अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन

बताते चलें कि क्षेत्र के गांव म्याऊं निवासी सराफ सुखपाल वर्मा और इसके पिता रामकिशोर की जगत हांव में सराफ की दो दुकानें हैं। 12 मार्च को सराफ पिता पुत्र दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे।  इसी दौरान भसराला-अलापुर मार्ग पर पुलिस के पास दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर सराफ पिता को जमीन पर गिरा दिया और दोनों से नकदी और जेबर से भरा थैला लूट ले गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो बदमाशों को हिरासत में लेकर पहलें ही जेल भेज चुकी है, जबकि एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

एसओ जीतसिंह ने बताया कि वह अपने हमराही ऋषि कुमार पांडेय, जावेद और रामपाल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पीछा करके आरोपी को पकड़ा। उसने अपना नाम परमेश्वरी निवासी सलेमपुर थाना अलापुर बताया। पूछताछ में उसने लूट की बात स्वीकार की है। उसके पास से एक तमंचा और पंद्रह सौ रुपये भी मिले हैं। एसओ ने बताया कि गिरप्तार किए गए बादमाश को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed