{"_id":"e98dba2ce681c86779e1e339f5951b3f","slug":"saraf-from-father-son-not-disclose-booty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ पिता-पुत्र से हुई लूट का खुलासा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ पिता-पुत्र से हुई लूट का खुलासा नहीं
Alapur
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व सर्राफ पिता-पुत्र से हुई लाखों रुपयों की लूट का खुलासा एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सका है। पुलिस अब तक तमाम लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
बतातें चलें कि गत 12 मार्च को म्याऊ निवासी सर्राफ रामकिशोर और उनके पुत्र सुखपाल जगत गांव से बाइक द्वारा शाम को करीब पौने छह बजे घर आ रहे थे। वह भसराला से अलापुर को जाने वाली सड़क से गुजर रहे थे, तो पीछे से दो बाइकों पर आए छह बदमाशों मेें से एक ने तमंचे की बट मारकर बाइक चल रहे सुखपाल को गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनसे नगदी और जेवर से भरे दो थैले लूटकर भाग गए। दोनों थैलों में करीब पांच लाख का माल था। घटना के बाद एसएसपी ने स्वाट टीम को भी लगाया, लेकिन कोई क्लू तक नहीं मिला। एसओ जीत सिंह ने बताया कि वह घटना के खुलासे में लगे हुए हैं। मुखबिरों को लगाया गया है। जल्द घटना के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन