{"_id":"df1d91d473bab7e6f7776513199bc518","slug":"sadri-named-in-attack-on-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमले में साढृ नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर हमले में साढृ नामजद
Ujani
Updated Tue, 12 May 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
सोमवार रात एक युवक पर उसके साढू ने हंसिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब आठ बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव वरी का नगला निवासी लालाराम (40) दिन में गांव से सब्जी बेचने आया था। दोपहर में वह गद्दीटोला निवासी साढू लाखन के घर पर रुका। शाम को दोनों साइकिल से वरी का नगला को चले। रास्ते में लाखन ने लालाराम के सिर पर हंसिया मार दिया। वह साइकिल पर से गिर पड़ा।
विज्ञापन
राहगीरों ने घायल लालाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी साढू को दबोच लिया। गंभीर रूप से घायल लालाराम को रात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पत्नी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, संजरपुर सुभाष सिंह बाइक से घर को चला तो रास्ते में गांव का ही युवक मिला। मामूली बात पर उसने सुभाष की पिटाई कर दी।
विज्ञापन