{"_id":"58e2875c4f1c1bdc315b428a","slug":"sadhvi-prevented-prachi-from-going-to-sikaraka","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्राची को सिसरका जाने से रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साध्वी प्राची को सिसरका जाने से रोका
अमर उजाला ब्यूरो/ बिसौली/ओरछी/आसफपुर (बदायूं)।
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
साध्वी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी प्राची को सिसरका जाने से रोका
धर्म स्थल के निर्माण पर हुए विवाद के बाद वहां सभा करने जा रहीं थी
बोलीं, अवैध धर्म स्थलों का निर्माण हुआ तो ईंट से ईंट बजा दूंगी
सिसरका में धर्मस्थल निर्माण का मामले पर सीएम से बात करेंगी
फैजगंज बेहटा थाने के गांव सिसरका में ग्राम सभा की जमीन पर धर्मस्थल निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद की सूचना पर सोमवार को साध्वी प्राची ओरछी पहुंचीं लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उनको गांव में नहीं जाने दिया। इस पर साध्वी की एसडीएम आरडी राम और सीओ केके सरोज से नोकझोक भी हुई। बाद में साध्वी प्राची को सिसरका के पास पखड़िया मंदिर के पास सभा करनी पड़ी। इस दौरान उन्होंने पुलिस-प्रशासन को खूब खरी-खोटी सुनाई। साफ कहा कि अगर अवैध रूप से धर्म स्थलों का निर्माण नहीं रुकवाया गया तो वह ईंट से ईंट बजा देंगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगी।
इससे पहले साध्वी प्राची ने बिसौली स्थित निरीक्षण भवन गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि सूबे में सत्ता बदलने के बाद भी अधिकारियों ने अब तक अपनी मानसिकता को नहीं बदला है। बिसौली में एक जुलूस के दौरान पाकिस्तानी झंडा फहराने के मामले में अब तक देशद्रोह की धाराएं नहीं लगाई गई हैं। सिसरका में अवैध रूप से धर्मस्थल के निर्माण और पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में पुलिस मनमानी कर रही है। यह मामले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सामने उठाए जाएंगे। इसके बाद साध्वी सिसरका को निकलीं। पुलिस-प्रशासन ने उनको रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान उनकी एसडीएम बिसौली और सीओ बिसौली से तकरार भी हुई। यहां उन्होंने कहा कि अधिकारी जान लें प्रदेश में अब आजम खां की नहीं आदित्यनाथ की सरकार है। अवैध धर्म स्थलों के निर्माण पर सख्ती से रोक नहीं लगी तो अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस मौके पर योगेश भारद्वाज, घनश्याम दास, मुकेश मिश्रा, धीरज सक्सेना, सुनील मिश्रा, अन्नू, सुभाष सक्सेना, मुनीश सक्सेना, पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरज सक्सेना, रामू सिंह, विशाल चौहान, सुखवीर सिंह, सुनील मिश्रा, मिथुन शर्मा, राजपाल गुप्ता, धर्मेंद्र, दीपक, जितेंद्र, दीनानाथ, टिंकल, संतोष, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
राजस्व टीम ने सिसरका में जमीन की नपत की
ओरछी। सिसरका गांव में ग्राम समाज की जमीन पर धर्मस्थल के निर्माण को लेकर सोमवार को भी तनाव की स्थिति रही। यहां एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। सोमवार को एसडीएम आरडी राम और तहसीलदार संजय कुमार भी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने उस जमीन को देखा जिस पर धर्म स्थल का निर्माण कराया जा रहा था। बाद में राजस्व विभाग की एक टीम ने यहां जमीन की नपत भी की।
विज्ञापन
एसओ फैजगंज बेहटा को साध्वी ने चेताया
ओरछी। साध्वी प्राची ने एसओ फैजगंज बेहटा कश्मीर सिंह को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी अब सपा का पिट्ठू बनकर काम नहीं करेगा। एसओ सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। साध्वी ने कहा कि एसओ अपनी मानसिकता को बदल लें। गुंडों और बदमाशों को संरक्षण देना बंद करें। उनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। साध्वी ने इस बात पर नाराजगी जताई की गांव में कई दिन से अवैध रूप से धर्म स्थल का निर्माण चल रहा था। बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस ने काम रुकवाना जरूरी नहीं समझा।