फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Running rampant Bisauli Gambling , betting and lottery game

धड़ल्ले से बिसौली में चल रहा जुआ, सट्टा और लाटरी का गेम

Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
एक दरोगा के संरक्षण में नगर में जुआ व सट्टा का कारोबार बड़ा रूप लेता जा रहा है, जिससे कितने ही घरों में रात को मारपीट होती है। कितने ही बच्चे भूखे सो जाते हैं। बावजूद इसके न तो जुए के अड्डे बंद नहीं हो रहे हैं। सट्टा और लाटरी कारोबार और शुरू हो गया है। यह लाटरी सुबह 10 बजे से हर एक घंटे पर खुलती है। 
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला गदरपुरा, मेन रोड पर एक आरामशीन, बेनी महाराज मंदिर के पीछे, नई बस्ती, शीशमहल, गुलाब बाग, ईदगाह के पीछे, तहसील के पीछे आदि स्थानों के साथ ही दबतोरी रोड पर भी जुआ और सट्टा खुले आम हो रहा है। इन स्थानों पर जुए के अड्डे सुबह से ही शुरू हो जाते हैं जो देर रात तक चलते हैं। इन अड्डों पर संचालक का पूरा नियंत्रण रहता हैं। इस प्रकार प्रत्येक अड्डे पर दर्जनों की संख्या में जुआरी हर समय मौजूद रहते हैं। सबसे हैरत की बात तो यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों के सबसे बड़े नियंत्रण वाले स्थान तहसील के पीछे भी पूरे दिन जुआ होता हैं, लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी इस ओर नजर नहीं करता है। ऐसा नहीं है कि इस ओर किसी प्रशासनिक अधिकारी की नजर नही है बल्कि आर्थिक समझौते के आधार पर कोई किसी कार्रवाई को तैयार नहीं है। पूरे नगर में होने वाले जुए को उसके दो संचालक चलाते हैं। इन संचालकों की ही जिम्मदारी होती है कि वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से संरक्षण दिलाएं। इसके एवज में संचालकों को प्रत्येक जीतने वाला जुआरी अपनी जीतने वाली रकम में से पूर्व निर्धारित हिस्सा (नाल) देता है। इनकी पुलिस से इतनी अच्छी साठगांठ है कि किसी परेशानी का हल भी पुलिस करती हैं। यहां बता दें कि प्रतिदिन लगभग दो से तीन लाख का जुआ होता है। कई बार जुए में होने वाली बेईमानी का समझौता भी पुलिस के कर्मचारी ही कराते है। एक झगड़े में तो पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा तक दर्ज कर दिया था। इसके साथ ही सट्टा का कारोबार भी खूब फल फूल रहा है। अनुमान के अनुसार प्रतिदिन लगभग दो लाख रुपये का सट्टा कारोबार हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस कारोबार नगर के एक चौकी इंचार्ज का आशीर्वाद है। जिन कारोबारियों से इनकी साठगांठ है, उनको पुलिस का अभयदान मिला हुआ है। सरकारी प्रतिबंध के बावजूद भी नगर में लाटरी की टिकिटें भी खुले आम बिक रही हैं। यह लाटरी सुबह दस बजे से प्रारंभ हो जाती है। यह कुबेर इंडिया क्विज गेम लाटरी के नाम से आ रही है। यह लाटरी प्रत्येक घंटे पर खुलती है। यहां भी एक निर्धारित रकम देकर संरक्षण हासिल किया जाता है। सट्टा, जुआ व लाटरी का ही कारण है कि नगर में छिनैती की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। एक सट्टा कारोबारी का तो यहां कहना है कि लाटरी ने सब धंधे पीट दिए हैं। सट्टा केवल शाम को होता है और लाटरी पूरे दिन एक-एक घंटे बाद खुलती है। सट्टा कारोबार में पड़ने से कई साल पहले नगर के कई कारोबारी आत्महत्या भी कर चुके हैं। अब यह पुन: पनप रहा है, इसे रोका जाना आवश्यक है। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम सर्वा, परसिया, परवेजनगर, रानेट, सिचौली, भटपुरा, गदगांव, कुआडांडा आदि गांवों में भी जुआ जोरों पर चल रहा है। पुलिस की लापरवाही या संरक्षण के कारण पूरे क्षेत्र में यह जुआ जोर पकड़ रहा है जो भारी महामारी का रूप लेता जा रहा है। सूत्र यह भी बताते है कि कई सफेदपोश भी इस मामले में लिप्त हैं। इसीलिए इस अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग रही है। 
विज्ञापन

------
मुझे जुए के अड्डे चलने की कोई जानकारी नहीं है फिर भी जांच कराएंगे। यदि कोई इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार शर्मा, सीओ, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed