{"_id":"5f45e40ebc7cb621ee2bf9678220b909","slug":"robery-in-ujhani-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में लाखों की डकैती, एक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में लाखों की डकैती, एक की हत्या
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
कादरचौक के मूल निवासी भूदेव सिंह यादव (60) करीब एक दशक से नई बस्ती में रहते हैं। मकान के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार रात करीब एक बजे सात-आठ बदमाश सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए। निर्माणाधीन कमरे में सो रहे भूदेव के दोस्त कादरचौक के गांव रमजानपुर निवासी धर्मपाल उर्फ पुजारी (61) को दबोच लिया। विरोध करने पर उन्हें पीट पीटकर मार डाला। पुजारी के चीखने पर भूदेव और परिवार के बाकी सदस्य उठते कि इससे पहले बदमाशों ने सभी को दबोच लिया। गृहस्वामी, उनकी पत्नी ओमवती (58), उनके मूक-बधिर बेटे रामखिलाड़ी (22), उपेंद्र (18) और उपेंद्र की पत्नी स्मिता को तमंचों की बट और लोहे की रॉड से घायल करने के बाद बदमाशों ने लूटपाट की। महिलाओं के जेवरात भी उतरवा लिए।
इसी दौरान जाग होने पर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया तो बदमाश भाग निकले। घायलों में रामखिलाड़ी को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। बाकी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना में शामिल बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है। एसओजी समेत चार टीमों को वर्कआउट में लगाया गया है।
- सौमित्र यादव, एसएसपी