फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   robbery in behta dumber nagar

बेहटा डंबरनगर में डकैती,  पुलिस पर फायरिंग की

Thu, 08 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 08 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
robbery in behta dumber nagar
डकैती - फोटो : डेमो फोटो
जिले में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। मंगलवार रात वजीरगंज की ब्लाक कॉलोनी में चार सरकारी कर्मचारियों के घरों में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद बुधवार रात सशस्त्र बदमाशों ने कादरचौक थाने के गांव बेहटा डंबरनगर में धावा बोलकर लूटपाट की। बदमाश एक ही घर में लूटपाट कर सके। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी। कोहरे का लाभ उठाते हुए बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन

बेहटा डंबरनगर के मुजफ्फर के घर में ही उसकी परचून की दुकान है। दुकान उसकी पत्नी शब्बो चलाती है। बुधवार रात चार सशस्त्र बदमाश किसी तरह से घर में घुस गए। बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाने के बाद 20 हजार रुपये की नगदी समेत करीब 80 हजार रुपये का माल लूट लिया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की। पड़ोसी गांव मोहम्मदगंज में पुलिस चौकी है। फायरिंग होने पर गांव के लोगों ने पुलिस को खबर दे दी। मोहम्मदगंज चौकी से पुलिस टीम बेहटाडंबर नगर पहुंच गई। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि किसी पुलिस कर्मी अलर्ट थे। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया लेकिन, कोहरे का फायदा उठाते हुए बदमाश भाग निकले। गांव वालों के मुताबिक बदमाशों की ओर से 6-7 फायर किए गए। कई दिनों से गांव में बदमाशों का आवाजाही हो रही थी। इस बारे में पुलिस को भी खबर दी गई। इसके बावजूद पुलिस ने गश्त पर ध्यान नहीं दिया। शब्बो की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है। एसओ रुकुमपाल यादव का कहना है कि पड़ताल चल रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुजारी को कोठरी में बंद कर मंदिर से 26 घंटे लूटे
बिल्सी। प्राचीन अजान बाबा मंदिर के महंत को मारपीट कर कोठरी में बंद करने के बाद सशस्त्र बदमाशों ने मंदिर से पीतल के 26 घंटे चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह जब गांव के लोग पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो इस बारे में जानकारी हुई। घटना से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र में बिसौली रोड पर गांव बैरमई के पास अजान बाबा का प्राचीन मंदिर है। यहां महंत रामदास पुजारी हैं। बुधवार रात तीन-चार बदमाश मंदिर पहुंचे। महंत रामदास कोठरी में सो रहे थे। बदमाशों ने सोते पर ही महंत को दबोच लिया। इसके बाद मंदिर से छह बड़े और 20 पीतल के छोटे घंटे लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। सुबह होने पर लोग जब मंदिर पहुंचे तो इस बारे में जानकारी हो सकी। इंस्पेक्टर बिल्सी रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। वह पुलिस को मंदिर भेजकर जानकारी कराएंगे।


वजीरगंज डकैती में पुलिस के हाथ खाली
वजीरगंज। कस्बे की ब्लॉक  कॉलोनी के पांच घरों में डकैती के मामले में पुलिस डकैतों तक नहीं पहुंच  सकी। मंगलवार रात सशस्त्र बदमाशों ने एक के बाद एक पांच सरकारी कर्मचारियों  के घरों में लूटपाट की थी। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक सुरजी, कृषि विभाग  के ही कर्मचारी सूर्य प्रकाश, पशुपालन विभाग के कर्मचारी भगवानदास, सीडीओ  कार्यालय में तैनात जगदीश और ब्लॉक के चौकीदार फूलचंद्र के घरों से लाखों  रुपये का माल और नगदी लूट ली थी। पुलिस ने लूट की धाराओं में रिपोर्ट तो  दर्ज कर ली लेकिन गुरुवार को भी पुलिस को लूट के इस मामले में कोई ठोस क्लू  नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed