फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways bus ladder falls

रोडवेज बस की सीढ़ी झड़ गई

Wed, 15 Apr 2015 11:32 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 15 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus ladder falls
सवारियों से भरी रोडवेज की कंडम बस सी सीढ़ी और फर्श अचानक झड़ गया। इससे कई सवारियां चलती बस से बाहर आ गईं। गनीमत रही कि कोई सवारी पहिए के नीचे नहीं आई। हादसे में दो लोग चुटैल जरूर हुए हैं। हादसा बुधवार दोपहर बरेली रोड पर मलगांव के पास हुआ। हाल ही में पीलीभीत के बंडा में चलती स्कूल बस का फर्श टूटने से एक नौ वर्षीय छात्र नीचे निकल पड़ा था। पहिए की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई थी। बदायूं डिपो ने इस घटना से कोई सबक नहीं लिया।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की एक बस बुधवार सुबह बदायूं से बरेली के लिए चली थी। डिपो के टाइम ऑफिस से परिचालक महावीर सिंह और संविदा चालक नेतराम को भेजा गया। बदायूं से निकलने के बाद बस मलगांव के पास पहुंची थी। अचानक चलती बस का पायदान और फर्श टूट कर गिर गया। फर्श टूटने से कई सवारियां चलती बस से बाहर निकल पड़ीं। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया। हादसा एक मोड़ के पास हुआ। गनीमत  ये रही कि बस की रफ्तार धीमी थी। जाहिर है कि अगर यह कंडम बस तेज रफ्तार होती तो पहियों की चपेट में आकर कई सवारियों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन

हादसे के समय बस में महिलाओं और बच्चों समेत 38 सवारियां थीं। पायदान और फर्श टूटने के बाद चालक ने बस रोकी। सवारियों ने जब कंडम बस पर ऐतराज किया तो बस चालक और परिचालक उनसे अभद्रता करने लगे। हादसे के बाद कई सवारियां दूसरे वाहनों से बरेली की ओर रवाना हो गईं। बाद में बस चालक ने बस का फर्श, पायदान और गेट सवारियों की मदद से बस की छत पर रखवाया और वह भी बरेली की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क पर दौड़ रहीं डिपो की 16 कंडम बसें
बदायूं। परिवहन निगम के बदायूं डिपो के बेड़े में 100 निगम की और 25 अनुबंधित बसें हैं। निगम की 100 बसों में 16 बसें ऐसी हैं जो कंडम हो चुकी हैं। बावजूद इन बसों को सवारियां भर कर दौड़ाया जा रहा है। निगम की बस को आठ लाख किलोमीटर या छह साल पूरे होने पर कंडम घोषित कर बेड़े से हटा देने का प्रावधान है। इन नियमों का पालन बदायूं डिपो नहीं कर रहा। यहां इनकम के लिए यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed