{"_id":"230a9f3594072b5fa90b38a9ce225faa","slug":"roadways-bus-collision-student-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत
बदायूं
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर मंडी समिति के पास रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार पॉलीटेक्निक छात्र योगेश की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर शाम हुआ। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर भाग गया। बस को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सिविल लाइंस थाने के गांव बुधियाई निवासी नत्थू पाठक का 19 वर्षीय पुत्र योगेश पाठक राजकीय पॉलीटेक्निक का छात्र था। सोमवार को वह स्कूटी से शहर की ओर आ रहा था। रास्ते में मंडी समिति के पास योगेश की स्कूटी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में योगेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। रोडवेज बस चालक बस को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस कब्जे में लेकर यातायात सामान्य कराया। खबर मिलने पर योगेश के परिवार वाले भी पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम है।
शव देखा तो गश खाकर गिरा पिता
बदायूं। हादसे की खबर मिलने पर योगेश के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। नत्थू पाठक ने जब अपने लाड़ले का शव देखा तो वह गश खाकर गिर पड़े। योगेश मेधावी था। परिवार वालों को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मां का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, चालक गिरफ्तार
बिसौली। अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 45 साल है। काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद टेंपो चालक को आस-पास के लोगों ने मय टेंपो के पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हादसा सोमवार शाम बदायूं रोड पर मलइया वाले बाबा के मंदिर के पास हुआ। बिसौली की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक रौंद दी। गंभीर घायल बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया। टेंपो चालक मुरादाबाद का निवासी रफीक नाम का युवक है। पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जल्द कर ली जाएगी।