फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Revenue workers make the farm free from metering

पैमाइश कर राजस्व कर्मियों ने खेत कब्जामुक्त कराया

Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
उझानी (बदायूं)। 
उझानी (बदायूं)।  Updated Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Revenue workers make the farm free from metering
कब्जामुक्त कराने जाती टीम। - फोटो : अमर उजाला
धर्मस्थल के पास की भूमि का मामला, निर्माण शुरू            
विज्ञापन

एक धर्मस्थल के पास खेत को राजस्व और पुलिस कर्मियों ने कब्जा मुक्त करा दिया। एसडीएम सदर के आदेश पर राजस्व कर्मियों की टीम ने एक दिन पहले ही पैमाइश की औपचाकिता पूरी कर दोनों पक्ष के लोगों की मौजूदगी में पड़ोस के प्लाटों को चिह्नित कर लिया था।    

 खेत मालिक मोहल्ला अहीरटोला निवासी वीरेंद्र के परिवार वाले मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे। झगड़े की आशंका के मद्देनजर उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने खेत के उस हिस्से में निर्माण शुरू करा दिया, जिसे धर्मस्थल तक जाने के लिए रास्ते के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा था। उसे भी बंद कर दिया गया। खेत मालिक ने तीन दिन पहले एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य के सामने खेत से जुड़े अभिलेख पेश किए थे। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को तलब कर धर्मस्थल के रास्ते और खेत पर झोपड़ी डालकर रहने लगे एक परिवार के सदस्यों से भूमि के कागजात दिखाने को कहा लेकिन उन्होंने स्वामित्व का दावा नहीं किया। बाद में राजस्व कर्मियों ने पैमाइश की तो खेत पर कब्जे के साथ रास्ता अवैध पाया। खेत को कब्जामुक्त कराए जाते वक्त इलाके के लोगों के साथ भाजपा नेता अमित प्रताप सिंह, राममोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, अनिल सोलंकी और विनोदपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed