फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Retkr man strangled to death Put the bodies thrown into the field

गला रेतकर युवक को मार  डाला, शव खेत में फेंका

Tue, 31 May 2016 12:17 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
 थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में आशिफ नाम के युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसका शव रोड किनारे खेत में फेक दिया गया। मृतक की मां बिल्किस बेगम की ओर से दो लोगों को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि, हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। खबर मिलने पर एसएसपी सुनील सक्सेना ने मौका मुआयना किया। थाना पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर निवासी आशिफ (22) पुत्र कल्लन को रविवार रात करीब नौ बजे कस्बे के ही तंजीर, खालिद समेत तीन लोग घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद आशिफ घर नहीं लौटा। रात में ही परिवार वालों को खबर मिली कि आशिफ का शव आंवला रोड पर गांव सरौरिया के पास खेत में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आशिफ की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक की मां बिल्किस बेगम का आरोप है कि तंजीर और खालिद ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर हत्या की है। 
विज्ञापन

घटना की खबर मिलने पर सोमवार को एसएसपी सुनील सक्सेना मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। मृतक के परिवार वाले खालिद और तंजीर से किसी तरह से रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में हत्या की वजह साफ नहीं हो पा रही। एसएसपी सुनील सक्सेना ने थाना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी और जल्द वर्कआउट का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी जगह हत्या करके खेत में फेंका गया था शव
वजीरगंज। आशिफ की हत्या के पीछे क्या वजह रही यह साफ नहीं हो पा रहा है, लेकिन चर्चाओं में प्रेम प्रसंग की है। इसके पीछे सच्चाई कितनी है यह तो विवेचना के बाद ही पता लग सकेगा। इतना तो साफ है कि आशिफ का शव जहां पर मिला वहां पर उसका गला नहीं रेता गया था। किसी दूसरे स्थान पर उसकी हत्या के बाद शव लाकर फेंका गया है। 
खालिद, तंजीर और आशिफ हम उम्र होने के साथ आपस में दोस्त भी थे। बकौल मृतक आशिफ की मां बिल्किस बेगम रविवार रात करीब नौ बजे खालिद और तंजीर समेत तीन लोग उसके घर आए और आशिफ को बुलाकर ले गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की सही वजह पता लग सकेगी। हालांकि, कस्बे में चर्चा है कि एक युवती से प्रेम प्रसंग में आशिफ की हत्या की गई है। प्रेम प्रसंग में हत्या की बात से पुलिस भी इंकार नहीं कर रही।

-----
मृतक की मां की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। अभी हत्या की सही वजह सामने नहीं आ सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वजह साफ हो सकेगी।-सुनील सक्सेना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed