फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Retired military rogues home The foray , cash - ornament flown

रिटायर्ड फौजी के घर बदमाशों का धावा, नगदी-जेवर उड़ाए

Wed, 20 May 2015 11:42 PM IST
अलापुर
अलापुर Updated Wed, 20 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की रात बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी के घर को अपना निशाना बनाकर नकदी, जेवर उड़ा लिए। दीवार फांदकर घर में गुसे बदमाशों ने गृहस्वामिनी को गन प्वाइंट पर लेकर पहने हुए जेवर उतरवा लिए और घर में रखी अलमारी से पचास हजार रूपये की नगदी और समेत लाखों का जेवर लूट लिए। शोर होने पर बदमाश फायर करते हुए मेन गेट से भाग गए। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी फौजी नेमसिंह का कहना है कि मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे चार असलाहधारी बदमाश उनके घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए और उनकी पत्नी लेखा देवी को मारा-पीटा। नेमसिंह के मुताबिक बदमाशों ने उनकी पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए पहले पहने हुए जेवर उतरवा लिए। बदमाश उनकी अलमारी में भैंस बेचकर रखी गई पचास हजार रुपये की नगदी और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये कीमत से ज्यादा का माल लूटकर ले गए। एसओ जीतसिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed