{"_id":"6986358f35c810410d02854db6f677a2","slug":"religion-at-the-site-wrangling-the-two-sides-face-to-face-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म स्थल पर तकरार, दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म स्थल पर तकरार, दो पक्ष आमने-सामने
badaun
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाने के आरिफपुर नवादा में धर्म स्थल पर घंटा टांगने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सिविल लाइंस पुलिस के साथ सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, सीओ सिटी आरएस धामा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। देर रात तक मौके पर हंगामा जारी था।
विज्ञापन
आरिफपुर नवादा में सैकड़ों साल पुराना एक देव स्थान है। पास में ही बरगद का पेड़ है। यहां लोग पूजा-पाठ करते हैं। शुक्रवार को मनौती पूरी होने पर किसी भक्त ने धर्म स्थल पर घंटा टांग दिया। इस बारे में दूसरे पाक्ष के लोगों को पता लगा तो उन्होंने ऐतराज किया। घंटा उतरवा दिया। इससे एक पक्ष में गुस्सा फैल गया। तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। खबर मिलने पर एसओ सिविल लाइंस अजय यादव फोर्स केसाथ पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही थी। दो घंटे तक समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर और सीओ सिटी आरएस धामा भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया। देर रात तक मौके पर हंगामा होता रहा। यहां भारी फोर्स लगाया गया है।
विज्ञापन