{"_id":"595296f74f1c1ba10a8b4697","slug":"regarding-the-young-man-in-serah-shot-dead-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरहा में रंजिशन युवक को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेरहा में रंजिशन युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो उघैती।
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर काम करते वक्त हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम
थाना क्षेत्र के गांव सेरहा में हमलावरों ने खेत पर काम करते वक्त युवक को गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उघैती थाने के गांव सेरहा निवासी नंदराम (26) पुत्र धर्मपाल की गांव में ही रंजिश चल रही है। मंगलवार को नंदराम खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली नंदराम के बाएं कांधे पर लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिवार वालों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। मामले में गांव के ही दम्मू, लखपत, मनोज, रामवीर, राजपाल और एक अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ वेद प्रकश गुप्ता ने बताया कि पड़ताल की जा रही है।