फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Record is missing, captive is not seen

रिकार्ड ही गायब, कब्जा मुक्त होती नहीं दिख रही सोत

Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Record is missing, captive is not seen
नदी - फोटो : अमर उजाला
जिले में फेल होती दिख रही एंटी भूमाफिया टास्ट फोर्स 
विज्ञापन

जिले में एक इंच जमीन से भी नहीं हट सका अवैध कब्जा

 सदानीरा सोत कब्जा मुक्त होती नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की ओर से गठित एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स जिले में अब तक एक इंच जमीन को भी कब्जा मुक्त नहीं करा सकी है। अवैध कब्जे हटाने की शुरूआत सोत नदी से हुई थी। शुरूआत सोत नदी से की गई, लेकिन रिकार्ड गायब होने की वजह से सोत से अवैध अतिक्रमण हटाया नहीं जा सका। गौर करने वाली बात यह है कि सोत नदी के 63 साल पुराने रिकार्ड में भी गड़बड़ियां हैं। 
शहर के पूरब की ओर से गुजरने वाली सोत नदी गंगा की सहायक नदी है। करीब दो दशक पहले तक सदानीरा सोत के फाटों पर अवैध निर्माण शुरू हुआ था। कई सामाजिक संगठनों ने भी इसका विरोध किया, लेकिन आवाज को दबा दिया गया। सूबेे में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए सभी जिलों में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया। बदायूं में भी तत्कालीन सीडीओ अच्छे लाल यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। इस टीम ने जमीनों से अवैध कब्जे हटवाने के लिए सोत नदी से काम शुरू किया। रिकार्ड खंगाले गए तो पता लगा कि सोत के रिकार्ड ही गायब हैं। चकबंदी विभाग से भी रिकार्ड मांगा गया। यहां भी रिकार्ड नहीं मिला। गौर करने वाली बात यह है कि राजस्व विभाग के पास मौजूद रिकार्ड में छेड़छाड़ सामने आई है। 
विज्ञापन

तत्कालीन सीडीओ अच्छेलाल यादव की अध्यक्षता में 23 मई को हुई बैठक में सोत नदी के कब्जा मुक्त कराने के लिए लंबी-चौड़ी बातें की गईं। बाद में पता लगा कि राजस्व विभाग के पास सोत नदी का रिकार्ड ही नहीं है। राजस्व विभाग को रिकार्ड तलाश करने के लिए दो दिन का वक्त दिया गया था। अब करीब एक महीने बीतने को हैं। राजस्व विभाग अब तक सोत नदी का रिकार्ड ही नहीं तलाश शका है। ऐसे में सोत नदी फिलहाल कब्जा मुक्त होती नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed