फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape with college girl

रेप भी किया गया था छात्रा के साथ!

Thu, 29 Jan 2015 12:14 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 29 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
rape with college girl
कोतवाली परिसर स्थित क्वार्टर की छत से छात्रा को फेंकने के आरोपी सिपाही गौरव टाइटलर ने छात्रा के साथ रेप भी किया था। पीड़ित छात्रा ने विवेचना अधिकारी के सामने ये बयान खुद दिया है।  
विज्ञापन

रेप की बात विवेचना कर रहे कोतवाल देवराज राठी को तब पता लगी, जब उन्होंने 18 जनवरी को सीआरपीसी की धारा 161 के तहत छात्रा के बयान दर्ज किए। अपने बयान में छात्रा ने सिपाही पर रेप का भी आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा है कि गौरव उसको अक्सर अपने क्वार्टर पर बुलाकर ब्लैकमेल करता था। 15 जनवरी को ब्लैकमेलिंग का विरोध करने पर सिपाही ने उसे क्वार्टर की छत से फेंक दिया था। बयान में छात्रा ने कई ऐसी बातें और बताईं हैं, जो गौरव की हैवानियत बयां करती हैं। छात्रा के इस बयान के आधार पर गौरव के खिलाफ  दौरान विवेचना रेप का मामला शामिल कर पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि घटना के बाद छात्रा की मां ने पुलिस के गुमराह करने पर अपने दोनों देवरों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा के होश में आने पर बरेली रेंज के डीआईजी आरकेएस राठौर ने उसका बयान लिया था। इसके बाद सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर उसेजेल भेजने के साथ ही बर्खास्त भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोल न पाने के कारण दर्ज नहीं हुए 164 के बयान
बदायूं। उझानी थाने में छत से फेंकी गई छात्रा की हालत में मामूली सुधार हुआ है। मंगलवार को छात्रा को बदायूं के जिला अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया था। हालांकि ठीक से बोल नहीं पाने के कारण बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसके 164 के बयान दर्ज नहीं हो सके। सीओ उझानी सतीश शर्मा ने बताया कि पुलिस छात्रा की हालत में कुछ और सुधार का इंतजार कर रही है।
164 के बयान से पहले बढ़ाई धाराएं
बदायूं। छात्रा के बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने थे। सूत्र बताते हैं कि मामले की विवेचना कर रहे अधिकारी को छात्रा अपने साथ रेप की बात बता चुकी थी लेकिन पुलिस आरोपी को बचाने के लिए पूरे मामले को दबाए बैठी रही। जब पुलिस को लगा कि छात्रा मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्ज कराते समय रेप की बात कहेगी, तो किरकिरी से बचने के लिए 164 के बयान दर्ज होने से पहले गौरव के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के साथ-साथ पाक्सो एक्ट भी लगा दिया गया।

रेप हुआ तो मेडिकल क्यों नहीं कराया!
बदायूं। मामले की जांच करने में लापरवाही बरती गई। छात्रा ने जब 18 जनवरी को ही यह बता दिया था कि उसके साथ रेप हुआ है, तो पुलिस ने अब तक उसका मेडिकल क्यों नहीं कराया? दूसरी बात यह कि पुलिस छात्रा के 164 के बयान दर्ज कराने में लगातार हीलाहवाली क्यों करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed