फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape case

बयान बदलते ही केस से हटाया रेप का आरोप

Sat, 07 Feb 2015 12:36 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 07 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
 कोतवाली में सिपाही गौरव टाइटलर के कमरे की छत से छात्रा को फेंके जाने के मामले में पीड़िता द्वारा बयान बदलते ही रेप का आरोप केस से हटा दिया गया है। विवेचक ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिपाही गौरव टाइटलर से जुड़े बहुचर्चित मामले की विवेचना कर रहे कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि छात्रा ने पिछले दिनों मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसका अवलोकन किया जा चुका है। उस दौरान छात्रा ने रेप के आरोप से इंकार कर दिया था, जबकि वह छेड़छाड़ और छत से फेंके जाने की बात स्वीकार की। जबकि इससे पूर्व छात्रा ने 161 के बयान के दौरान विवचेक से कहा था कि उसे ब्लैकमेल करते हुए रेप किया गया था। उसी बयान के आधार पर सिपाही के खिलाफ 376 का मामला जोड़ा गया था। अब मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा ने बयान देकर रेप के आरोप से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि विवेचना से रेप की धारा को हटा दिए जाने के साथ बर्खास्त सिपाही गौरव टाइटलर को राहत मिल गई है। टाइटलर पर अब छेड़छाड, कत्ल के इरादे से छत से फेंकने और पाक्सो में केस चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
15 जनवरी की शाम छात्रा कोतवाली के पास बेहोश पड़ी मिली थी। छात्रा की मां ने अगले दिन अपने दो देवरों को नामजद कराके भले घटना को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने इलाज के दौरान बरेली में डीआईजी के सामने हकीकत बयां कर सिपाही टाइटलर की करतूत उजागर कर दी थी। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने सिपाही को केस में शामिल कर गिरफ्तार कर लिया। जेल में बंद टाइटलर बर्खास्त हो चुका है।
अब तक केस में आए कई मोड़
उझानी। सिपाही गौरव टाइटलर द्वारा छात्रा को कमरे की छत से फेंके जाने के मामले में अब तक तीन मोड़ सामने आ चुके हैं। पहला, घटना वाले दिन पुलिस ने छात्रा की मां को गुमराह कर असलियत पर पर्दा डलवाने का प्रयास किया।

दूसरा, छात्रा की जुबान खुलते ही पुलिस को फजीहत का सामना करना पड़ गया। इसी के तहत आरोपी सिपाही को पहले सस्पेंड फिर बर्खास्त किया गया। वहीं तत्कालीन कोतवाल रामसूरत यादव को पहले लाइन हाजिर फिर सस्पेंड किया गया।
तीसरा, चूंकि छात्रा के 164 के बयान के आधार पर विवचेक ने केस से रेप की बात हटा दी है, तो शायद ही कोई और नई बात सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed