{"_id":"58fcf5e54f1c1bc4608b51f7","slug":"rampage-over-parking-charges-strikes-from-tempo-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर हंगामा, टेंपो चालकों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर हंगामा, टेंपो चालकों से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उझानी में एक दिन पहले हुआ था पार्किंग का ठेका
- ठेकेदार के तीन कारिंदे पुलिस की हिरासत में, दूसरे पक्ष ने सौंपी तहरीर
पार्किंग शुल्क वसूली के पहले दिन ही रेट को लेकर ठेकेदार के कारिंदों और टेंपो चालकों में कहासुनी हो गई। टेंपो चालक मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली भी पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है।
मामला रविवार पूर्वाह्न का है। कोतवाली पहुंचे टेंपो चालकों में लोकेंद्र, इंतियाज, बंटी, इरफान और नवी रजा ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार ने पार्किंग शुल्क के रूप में 50 रुपया प्रति टेंपो मांगा। उन्होंने प्रति टेंपो 10 रुपया देने की बात कही तो तो उनके साथ मारपीट की गई। टेंपो चालकों की मानें तो उन्हें सरेराह धमकाया भी गया। वह निर्धारित शुल्क देने को तैयार हैं, लेकिन ठेकेदार के कारिंदे जबरन अधिक रुपया वसूलना चाहते हैं। इससे पहले मंडी समिति गेट पर ठेकेदार के कारिंदों और ट्रक चालकों से कहासुनी हो गई थी। हंगामा भी होता रहा। एक गल्ला व्यापारी ने इसकी शिकायत अफसरों से भी कर दी।
टेंपो चालक मोहल्ला चटइया निवासी नवी रजा ने ठेकेदार समेत तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर भी सौंप दी। उन्होंने कोतवाल को भी अवगत करा दिया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ भी की गई। पुलिस ने तहकीकात करने में जुटी है। बता दें कि एक दिन पहले ही नगर पालिका परिषद कार्यालय में ठेका पार्किंग शुल्क की नीलामी प्रक्रिया तहसीलदार सदर राजेंद्र प्रसाद चौधरी की देखरेख में हुई थी। ठेका 35.10 लाख रुपये में रामेंद्र शर्मा के नाम छूटा था।
विज्ञापन
पार्किंग शुल्क को लेकर ठेकेदार के कारिंदों और टेंपो चालकों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। उन्हें फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तीन युवक हिरासत में हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - यतेंद्र बाबू भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक