फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Put the jam on the highway with four bodies

चार शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम

Mon, 02 Jan 2017 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Put the jam on the highway with four bodies
चार शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ढाई घंटे तक बाधित रहा यातायात, वाहनों की लंबी लाइन लगी  
चार युवकों की हरियाणा में हुई थी मौत
मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों की प्रदर्शन

 हरियाणा के रेवाड़ी में हादसे के  शिकार हुए चार युवकों का शव सोमवार की सुबह बिनावर के पुठी सराय गावं पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट गया। परिवार के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर गांव वालों के साथ मिलकर चारों शव को बरेली-बदायूं-मथुरा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक हाईवे जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों के गुस्से को देखते हुए आसपास के थानों से फोर्स बुला ली गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से कई बार झड़प भी हुई।  अधिकारियों ने किसी तरह से लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। 
बिनावर थाने के बरेली-बदायूं सीमा पर स्थित गावं पुठी सराय के राजवीर (24) पुत्र हेतराम, सुखपाल (26) पुत्र कल्यान सिंह, गजेंद्र (28) पुत्र मैकूलाल, मुकेश (22) और  कल्यान (20) पुत्रगण रामपाल मेहनत मजदूरी करके परिवारों को पालते थे। रोजगार की तलाश में पांचों लोग शनिवार को गांव से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कस्बा बनीपुर पहुंचे थे। सुबह करीब छह बजे सभी युवक वहां रोडवेज की बस से उतरने के बाद रोड किनारे खड़े थे। इसी दौरान इनको अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में राजवीर, सुखपाल, मुकेश और कल्यान की मौके पर मौत हो गई। गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शवों की शिनाख्त के बाद हरियाणा पुलिस ने इनके परिवार वालों को खबर दे दी। चारों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को सुबह गांव पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही शव लेकर लोग हाईवे पहुंचे और मुआवजे की मांग पर जाम लगा दिया, जो लगभग 12 तक लगा रहा। 
विज्ञापन

रूट बदलकर गुजारे गए वाहन
बिनावर। हाईवे पर स्थित पुठी सराय गांव बरेली जिले की सीमा से सटा हुआ है। जाम लगने पर बरेली से आने वाले वाहन वहीं रुक गए। जाम लगने की सूचना बरेली जनपद के भमौरा तक पहुंची तो भमौरा थाना पुलिस ने बदायूं की ओर आने वाले वाहनों को आंवला के रास्ते रूट बदलकर जाने दिया, वरना तो जाम और भी विकराल हो जाता। भमोरा थाना पुलिस ने दर्जनों वाहनों को रूट बदलकर आंवला से गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार युवकों की मौत से माहौल गमगीन
बिनावर। एक ही गांव के चार युवकों की हादसे में मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया। पुठी सराय ही नहीं आसपास के गांवों में भी मातम सा छाया रहा। जाम के दौरान पुठी सराय के साथ आसपास ग्रामों के लोग भी पहुंच गए थे। शाम को चारों शवों का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

दो बेटों की मौत से सदमे में है रामपाल
बिनावर। हादसे का शिकार कल्यान और मुकेश सगे भाई थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब है। मुकेश की शादी हो चुकी है। इनकी मौत से पिता रामपाल सदमे में है। गांव के लोग भी सगे भाइयों की मौत से गमगीन हैं। बुजुर्ग रामपाल मेहनत मजदूरी करने लायक भी नहीं हैं। ऐसे में दो बेटों की मौत से उसके परिवार के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed