फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Protest on damaging ambedkar statue

क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा, जमकर हंगामा

Sat, 10 Feb 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 10 Feb 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Protest on damaging ambedkar statue
Ambedkar statue
शरारती तत्वों ने शुक्रवार रात गौतमपुरी के पार्क में लगी अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। शनिवार सुबह अंबेडकर प्रतिमा टूटी देखकर गुस्साए लोगों ने करीब तीन घंटे जमकर हंगामा किया। वहां पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। नई प्रतिमा लगाए जाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह पार्क की ओर से गुजर रहे गौतमपुरी मोहल्ले के मुंशीलाल ने अंबेडकर प्रतिमा टूटी देखी। उनके बताने पर चर्चा फैली तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। प्रतिमा का एक कान और चश्मा तोड़ा गया था। कान का टूटा हिस्सा प्रतिमा के पास पड़ा मिला। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पालिका सदस्य रामादेवी और डूमर सिंह की मानें तो शुक्रवार शाम प्रतिमा ठीक थी। हंगामे का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना है कि रोज शाम को पार्क के पास युवकों का जमघट लगा रहता है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने नई प्रतिमा मंगाकर लगवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शरारती लोगों की तलाश शुरू कर दी है। हंगामा करने वालों में अशोक कुमार, सियाराम सागर, पदमसिंह और कमलेश शामिल रहे। पालिका सदस्य रामादेवी ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगवाई जाएगी।
विज्ञापन


नई प्रतिमा लाने को इकट्ठे किए रुपये 
उझानी। पार्क में क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा बनवाने के लिए जो रुपये खर्च होंगे, वह अनुयाई आपस में इकट्ठे करते नजर आए। उन्होंने नई प्रतिमा पर होने वाले खर्चे के बारे में भी निर्माण करने वाले व्यक्ति से संपर्क साधा। नई प्रतिमा लगाए जाने के साथ ही प्रतिमा के पास पिलर पर लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। ताकि कोई फिर से प्रतिमा को नुकसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed