फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Protest against Padmawat in Ujhani

पद्मावत फिल्म के विरोध में हाईवे किया जाम, प्रदर्शन

Tue, 23 Jan 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 23 Jan 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Protest against Padmawat in Ujhani
फिल्म पद्मावत के विरोध में क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता मंगलवार के फिर सड़क पर उतर आए। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बरेली-मथुरा हाईवे स्थित वरी वाले बाईपास पर जाम लगाकर करीब आधे घंटे प्रदर्शन किया। इसके बाद फिल्म के निर्माता का पुतला दहन किया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन

महासभा के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान और वरिष्ठ नेेता अमित प्रताप सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता पूर्वाह्न में पद्मावत फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वरी वाले बाईपास पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने फिल्म को क्षत्रिय समाज विरोधी करार दिया। कहा-पद्मावत फिल्म रिलीज नहीं होने नहीं चाहिए। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बाईपास पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक विरोध प्रदर्शन की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार भी लग गई। 
विज्ञापन

बाद में कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता का पुतला दहन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर फिल्म को रिलीज किया गया तो देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्थानीय अभिसूचना इकाई के उप निरीक्षक को दिया। प्रदर्शनकारियों में धर्मवीर राघव, राजू चौहान, अनिल सोलंकी, आदेश सोलंकी, दीपक तोमर, अमित सिसोदिया, विष्णु सोलंकी, राहुल दुबे, जितेंद्र द्विवेदी, शुभम राठौर और शेखर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed