{"_id":"bdb3f5c57a0ad88b05aac45feb1d9fbe","slug":"propti-dealer-home-the-looting-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपटी डीलर के घर लाखों की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपटी डीलर के घर लाखों की लूटपाट
badaun
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर की मंडी समिति धर्मकांटे के पास प्रॉपर्टी डीलर के मकान पर असलाहधारी बदमाशों ने धावा बोलकर अलमारी और बक्सों से लाखों की नकदी और जेवरात लूट लिए। ऊपर किराए पर रह रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी को भी पीटकर नकदी-जेवर बदमाश ले गए। सूचना पर रात करीब ढ़ाई बजे पहुंची पुलिस ने आसपास कांबिंग भी की, लेकिन कोई हत्थे नहीं लगा। मकान के पीछे एक सीढ़ी टिकी मिली। बदमाश इसी के सहारे मकान में दाखिल हुए थे। पुलिस ने तहरीर तो रख ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
वारदात सोमवार रात करीब एक बजे की है। अनिल कुमार सैनी ने धर्मकांटे के पास अभी हाल में मकान बनवाया है। वह प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करते हैं। सोमवार को वह अपनी दो बेटियों को लेकर मुरादाबाद गए थे। घर पर सबसे बड़ी बेटी मनीषा थी। ऊपर कमरे में किराए पर रह रहे ट्यूबवेल डिवीजन सेकेंड में कार्यरत ओमप्रकाश और उनकी पत्नी सुशीला थीं। रात सभी खाना खाकर सो गए। करीब एक बजे सात-आठ बदमाश पूरब दिशा में स्थित प्लाट से सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर आ गए। बकौल ओमप्रकाश उनके पास तमंचे थे। पहले उन्होंने नीचे जाकर मनीषा को धमकाया और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी-जेवर निकाल लिए। आवाज होने पर वह जाग गए। तब तक बदमाश ऊपर आ गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और कमरे में रखे करीब सत्तर हजार रुपये और सवा लाख के जेवर लूट लिए। बाद में धमकी देकर भाग गए।
सूचना पाकर मंगलवार को घर आए अनिल कुमार ने बताया कि बदमाश उनके घर से 80 हजार रुपये और छह तोले सोने के जेवरात ले गए। बदमाश दोनों लोगों के छह मोबाइल भी ले गए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पड़ने वाली मंडी समिति चौकी की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
100 नंबर पर नहीं उठा फोन
पुलिस तंत्र कितना सक्रिय है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लूटपाट के शिकार सिंचाई विभाग के कर्मी ओमप्रकाश ने 100 नंबर डायल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। उनका कहना है कि अगर कॉल रिसीव कर ली जाती तो बदमाश हत्थे चढ़ जाते।
घटना संदिग्ध लग रही है। लूटपाट तो नहीं, हो सकता है चोरी हुई हो। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-अजय यादव, एसओ सिविल लाइन
नकब लगाकर सरसों-गेहूं ले गए
थाना क्षेत्र के गांव सतेती पट्टी चूरा में सोमवार रात चोरों ने एक मकान के पिछवाड़े की दीवार में नकब लगाकर चोरी की। गांव निवासी रमेश चंद्र पुत्र नत्थूलाल ने बताया कि घर के पिछवाड़े की दीवार में चोरों ने नकब लगा लिया। कमरे के अंदर रखी तीन क्विंटल सरसों एवं दो क्विंटल गेहूं को चुराकर ले गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई है।