फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pradhan's murder case: Six sued

प्रधान की हत्या का आरोप, छह पर मुकदमा

Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी। Updated Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's murder case: Six sued
Court
परिवार वालों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया      
विज्ञापन

गुरुवार रात उझानी के पटपरागंज के पास हादसे में गई थी जान

कादरचौक थाने के गांव घटियारी के प्रधान की हादसे में मौत के बाद प्रधान के परिवार वालों ने गांव के ही छह लोगों पर आरोप लगाया है कि प्रधान की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर की गई है। हत्या के बाद इसे हादसे का रूप दिया गया है। मृतक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में वह व्यक्ति भी शामिल है, जो हादसे के वक्त प्रधान के साथ था।
कादरचौक थाने के गांव घटियारी के प्रधान शिवनंदन (45) पुत्र नेकसू गुरुवार को बाइक से बदायूं आए थे। उनके साथ गांव का ही वीरेंद्र (35) पुत्र हीरालाल भी था। उझानी-भदरौल रोड पर गांव पटपरागंज के पास रात करीब नौ बजे संदिग्ध हालात में हुए हादसे में प्रधान की मौत हो गई। वीरेंद्र घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को प्रधान शिवनंदन के भाई बृजनंदन ने गांव के अवधेश पुत्र राजेंद्र, राम सिंह पुत्र पुन्नी लाल, ऋषिपाल पुत्र सुखपाल, संजू पुत्र सुखपाल, रामभरोसे पुत्र गंगाराम और वीरेंद्र पुत्र हीरालाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि होली से दो दिन पहले राम सिंह ने फोन करके शिवनंदन को धमकी दी थी। आरोप है कि रामसिंह प्रधानी के चुनाव में शिवनंदन से तीन वोट से हार गया था। ऐसे में वह रंजिश मानता था। इसी रंजिश के चलते शिवनंदन की हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर विजय गोयल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।       
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मौत की वजह एक्सीडेंटल      
बदायूं। शुक्रवार को प्रधान शिवनंदन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने मौत की वजह एक्सीडेंटल चोटों का होना बताया है। बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि प्रधान को गोली मारने के बाद किसी वाहन से कुचला गया। पोस्टमार्टम में गोली जैसा कोई जिक्र नहीं है। मौत की वजह स्पष्ट एक्सीडेंटल चोटों का होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed