फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police team went delhi for women searching

महिला की तलाश में पुलिस दिल्ली रवाना

Mon, 07 Dec 2015 08:41 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 07 Dec 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
police team went delhi for women searching
शनिवार रात एक महिला बिसौली बस स्टैंड के पास बोलेरो से कूद गई थी। उसके चीखने चिल्लाने पर भीड़ जमा हो गई। महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की तो सब दंग रह गए। महिला ने बताया कि उसे दिल्ली के थाना नवी करीम इलाके के किला क्षेत्र से अगवा कर लाया गया था। सात दिन तक कई लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। अपहर्ता उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले लाई। पुलिस ने रविवार को बिना किसी कार्रवाई के उसे दिल्ली भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस की मनमानी अखबारों की सुर्खियां बनीं तो सोमवार को महकमा बैकफुट पर दिखा। एसएसपी सौमित्र यादव ने मामले में जांच सीओ सहसवान उमेश यादव को सौंपी है। इधर, महिला की तलाश में सोमवार को एक पुलिस टीम को भी दिल्ली भेज दिया गया है। वहां उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


एक पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया है। स्थानीय लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई होगी। महिला के बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उमेश यादव, सीओ सहसवान

एक सफेदपोश के इशारे पर पुलिस ने किया खेल
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने अपहरण के बाद गैंगरेप के मामले को एक सफेदपोश के इशारे पर रफा-दफा कर दिया। अब यह मामला पुलिस के गले की हड्डी बन गया है। जो न निगलते बन रहा है और न ही उगलते। इलाके के लोगों की मानें तो एक सफेदपोश ने मामले को रफा-रफा करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया था।

सहसवान पुलिस ने मामले को रफा-दफा करने में जो दिलचस्पी दिखाई, अगर उतनी दिलचस्पी कार्रवाई में दिखाई होती तो पुलिस की इतनी किरकिरी न होती। अपहरण, मानव तस्करी और गैंगरेप जैसे मामले को दबाने में पुलिस ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। पीड़िता को आनन-फानन में बैठाकर दिल्ली भेज कर अपना पल्लू झाड़ लिया। महकमा अब अपनी लाज बचाने के लिए उस महिला को तलाश करने में जुटी है। इसमें कामयाबी मिलती है या नहीं यह तो वक्त बताएगा, लेकिन एक सफेदपोश के करने पर पुलिस ने लीपापोती कर अपनी फजीहत जरूर करा ली। इलाके के लोगों में चर्चा यह है कि आखिर सफेदपोश ने पूरे मामले में दखल क्यों किया?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed