{"_id":"571794b84f1c1b13538b4668","slug":"police-said-the-woman-s-body-from-the-pyre-there-were-removed-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवती का शव चिता से निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने युवती का शव चिता से निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में उझौली गांव में हुई थी मौत
थाना क्षेत्र के गांव उझौली में मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में रिंकी नाम की युवती की मौत हो गई। रात में ही परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। पुलिस ने चिता से शव को निकलवाने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हुई है। विसरा प्रिजर्व किया गया है।
बिनावर थाने के गांव उझौली निवासी कुशपाल की 20 वर्षीय पुत्री रिंकी की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव वालों की मानें तो रिंकी ने खुदकुशी की। परिवार वालों ने पुलिस को कोई खबर नहीं दी। रात में ही शव का गांव में अंतिम संस्कार करने लगे। गांव के किसी व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस को खबर दे दी। खबर मिलने पर एसओ ललित मोहन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवती का शव चिता से निकलवाया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। उसका बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
-----
गांव से युवती की संदिग्ध मौत की खबर मिली थी। परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अगर परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर आती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-ललित मोहन, एसओ बिनावर