फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police looted from Noida Car including two arrested

पुलिस ने नोएडा से लूटी कार समेत दो को दबोचा

Tue, 25 Aug 2015 07:16 PM IST
अलापुर (बदायूं)
अलापुर (बदायूं) Updated Tue, 25 Aug 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नोएडा से लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए एक महिला समेत चार बदमाशों ने कार चालक को तमंचा और चाकू दिखाकर गाड़ी अपने कब्जे में ली और चालक को रास्ते में फेंक दिया। बदमाश रात में उझानी पहुंचे। यहां से महिला और उसका एक साथी नोएडा लौट गए। दो बदमाश कार को लेकर बदायूं होते हुए अलापुर पहुंचे। मंगलवार को दोनों शेव बनवाने लगे। इसी बीच गाड़ी में लगे जीपीआरएस से लोकेशन अलापुर में होने की खबर बदायूं कंट्रोल रूम को दी गई। हरकत में आई पुलिस ने कार बरामद कर दो बदमाशों को भी दबोच लिया। ये जानकारी नोएडा पुलिस को दे दी गई है।
अलापुर पुलिस ने बताया कि नोएडा निवासी अनिल चौधरी पुत्र रामदेव सहारा ग्रुप में काम करते हैं। सोमवार को चौधरी शाम आठ बजे कार से घर जा रहे थे। इसी बीच सड़क किनारे खडी एक महिला ने उन्हें कार रोकने का इशारा किया। उन्होंने कार रोक दी। महिला ने उनसे कुछ दूर छोड़ने के लिए लिफ्ट मांगी। महिला के साथ उसके तीन साथी भी कार में सवार हो गए। जैसे ही वह सेक्टर 37 के पास पहुंचे, तो दो लोगों ने चाकू और एक ने तमंचा निकाल कर चौधरी को धमकाया। सुनसान जगह पर कार से धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। गाड़ी लेकर भाग गए। चौधरी ने इसकी सूचना नोएडा के सूरजपुर थाने में दी। पुलिस को बताया कि गाड़ी में जीपीआरएस भी लगा है। जीपीआरएस ने मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे गाड़ी की लोकेशन अलापुर में दर्शायी। इसकी जानकारी बदायूं के कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना अलापुर थाने तक आई। कुछ ही देर में पुलिस ने कार को बरामद  कर लिया। बाद में दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पकडे़ गए बदमाश ने अपना नाम धर्मेंद्र पुत्र नत्थू निवासी लबारी, थाना हजरतपुर, बदायूं और दूसरे ने अपना नाम शौकीन निवासी सूरजपुर, नोएडा बताया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में एक महिला सदस्य भी है, जिसका नाम माया है। वह गांव जोबर, नोएडा की रहने वाली है। उनका चौथा साथी सुनील भी जोबर में रहता है। पूछताछ में धमेंद्र और शौकीन ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदायूं की तरफ रवाना हुए। सूबह के समय उझानी पहुंचते ही माया और सुनील बस द्वारा नोएडा चले गए। इस मामले में नोएडा की सूरजपुर  थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। अभी गाड़ी मालिक अलापुर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed