{"_id":"51bd8e7c5fee5766de52fec9e37c18f6","slug":"police-delaying-the-inspection-of-the-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज मामला ठंडे बस्ते में डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज मामला ठंडे बस्ते में डाला
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 02 Jan 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बंद की युवती की तलाश
प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले की बेटी के अपहरण का मामला
हजरतपुर थाने के एक गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले की बेटी 19 दिसंबर को लापता हो गई थी। परिवार वालों ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। बाद में परिवार वालों ने दबाव बनाया तो पुलिस ने गांव में क्लीनिक चलाने वाले अजीत के भाई वीरेश समेत निर्वाचित प्रधान के नाती शानू और उसके दोस्त अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। वीरेश ने पुलिस को बताया था कि लड़की ने पुल से रामगंगा में छलांग लगाकर जान दे दी थी। हालांकि परिवार वाले लड़की की मौत की बात मानने को अभी भी तैयार नहीं हैं। उसके पिता का आरोप है कि लड़की अब भी आरोपियों के कब्जे में है।
इधर, वीरेश के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने लड़की की तलाश भी बंद कर दी है। जबकि सीओ दातागंज श्योराज सिंह कह रहे हैं कि तलाश की जा रही है। जल्द बरामदगी कर ली जाएगी।
बच्ची से रेप की कोशिश में मुकदमा दर्ज
इस्लामनगर। कस्बे के एक मोहल्ले में गुरुवार को सुलेमान नाम के युवक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की थी। शनिवार को बच्ची की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराने केलिए थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने सुलेमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।