{"_id":"f5173f929be545ee221e6a8f32d219e8","slug":"police-chased-by-goons-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने फायरिंग कर पुलिस को खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने फायरिंग कर पुलिस को खदेड़ा
कादरचौक।
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मनुआनगला-भोजपुर के जंगलों में छिपे बदमाशों की तलाश में पहुंची चौकी पुलिस को बदमाशों ने फायरिंग करके खदेड़ दिया। बाद में थाने से फोर्स बुलाकर इलाके में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
कादरचौक की मोहम्मदगंज पुलिस चौकी को शुक्रवार रात मनुआनगला-भोजपुर के जंगल में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में निकली। जंगल में पहुंचने पर बदमाशों की ओर से फायरिंग कर दी गई। इससे सिपाहियों को वहां से लौटना पड़ा। बाद में थाने पर खबर दी गई। थाने से और फोर्स पहुंचा। पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसओ रुकुमपाल सिंह ने फायरिंग की बात से इंकार किया है। वह जंगल में बदमाशों के छिपे होने की बात स्वीकार कर रहे हैं।