प्लाट पर दबंग कर रहे कब्जे का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में मोहल्ले के प्लाट पर तीन दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहें हैं। जबकि इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। अब एसडीएम को शिकायती पत्र देकर दबंगाें के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतनपुर बेला निवासी मीरा देवी और वीरावती ने एसडीएम हरिशंकर यादव को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके द्वारा कस्बे के मोहल्ला अकबरावाद में 185.81 वर्ग मीटर प्लाट का बैनामा कराया था, लेकिन तीन दबंगों ने उसी प्लाट का बैनामा अपने नाम कराकर कब्जा करने का प्रयास किया है। आरोप है कि कोतवाली पुलिस दबंगाें के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही, बल्कि उन्हें ही धमका रही है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि अब ये मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। फिर भी दबंग जबरिया निर्माण कराना चाह रहे हैं। अब महिलाओं ने एसडीएम हरिशंकर यादव को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम ने बताया शिकायती पत्र की जांच कराई जा रही है।