फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Petrol pump Stolen goods

पेट्रोल पंप से सामान चोरी

Mon, 11 May 2015 07:21 PM IST
Islamnagr
Islamnagr Updated Mon, 11 May 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन

चोरों ने पेट्रोल पंप से नगदी समेत एक लाख रुपये का माल साफ कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन

इस्लामनगर निवासी राजीव गुप्ता का चंदौसी रोड पर पेट्रोल पंप है। रविवार रात कई चोर दीवार फांद कर अंदर घुस गए। चोरों ने ऑफिस के ताले तोड़ लिए। यहां से 44 हजार रुपये का मोबिल आयल, छह हजार नगदी, एक लैपटॉप समेत करीब एक लाख रुपये का माल साफ कर दिया। पेट्रोल पंप के पास ही पूर्व चेयरमैन वाहिद खां का बर्फखाना है। आहट होने पर बर्फखाने के चौकीदार ने वाहिद खां को फोन पर जानकारी दी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। रात में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले चोर अपना काम करके भाग चुके थे।
विज्ञापन


टायर फैक्ट्री में झुलसे युवक की मौत
बदायूं। शहर के मोहल्ला ऊपरपारा निवासी शहजाद (26) पुत्र इफ्तखार रामपुर की बिलासपुर टायर फैक्ट्री में नौकरी करता था। दो दिन पहले वहां हुए अग्निकांड में शहजाद गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वाले उसे बदायूं ले आए। सोमवार को परिवार वाले शहजाद को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबी पति ने काट ली पत्नी की नाक
उसहैत। शराबी पति ने अपनी पत्नी की नाक काट कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद से आरोपी पति भागा हुआ है।

नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी यूसुफ शराब पीने का आदी है। वह अपनी कुछ जमीन बेचना चाहता था। उसकी पत्नी नूरबानो इसका विरोध कर रही थी। इसको लेकर आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता था। रविवार सुबह यूसुफ शराब पीकर घर आया। उसने पहले तो पत्नी को पीटा। बाद में धारदार हथियार से उसकी नाक काट ली। एसओ कमलेश सिंह ने सिंह बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed