फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Penalties to be put on open defecation

खुले में शौच जाने वालों पर डाला जाए जुर्माना

Tue, 13 Jun 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 13 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
-डीएम ने निकायों के अधिकारियों को दिए ओडीएफ के निर्देश
विज्ञापन

डीएम अनिता श्रीवास्तव ने जिले के समस्त स्थानीय निकायों को तत्काल ओडीएफ करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसके लिए कार्य योजना तैयार कर चरणबद्ध रूप में कार्य किया जाए। स्थानीय निकाय को वार्डवार ओडीएफ करते जाएं। डीएम ने निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खुले में शौच जाने वालों पर जुर्माना डाला जाए।

डीएम ने स्थानीय निकायों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। कहा कि जिन घरों में जगह है, उन सभी घरों में शौचालय हों तथा जिन घरों में शौचालय निर्माण की जगह नहीं है, उन परिवारों के लिए सामुदायिक शौचालय बनवाकर उनका प्रयोग कराया जाए। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक क्षेत्र, बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय बनवाए जाएं। स्थानीय निकाय ऐसी व्यवस्था करें कि खुले में शौच करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्थानीय निकाय अपने-अपने स्तर पर बैठक कर लोगों को बताएं कि खुले से शौच मुक्त होना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना को सफल बनाने के लिए आप सभी लोगों का सहयोग चाहिए तभी जनपद खुले से शौच मुक्त हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed