{"_id":"7625b88ae7c8ac4e71601462e453619f","slug":"one-man-injured-by-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी गिरने पर वबाल, युवक को गोली मारकर घायल किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी गिरने पर वबाल, युवक को गोली मारकर घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में खाना खाते वक्त भिड़े लोग, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर
घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में अलापुर रोड स्थित एक बारात की है। यहां गुरुवार को अलापुर कस्बे से एक बारात आई थी। अलापुर के रवि पुत्र कृपाल भी शादी में शामिल होने पहुंचा। देर रात यहां सब्जी गिरने को लेकर रवि का एक युवक से विवाद हो गया। रवि का आरोप है कि पहले उसने मारपीट की। जब लोगों ने बीच बचाव किया तो उसको गोली मार दी। गोली उसके पेट के पास लगी। रात में ही वह थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। रवि की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। एसओ सिविल लाइंस, अजय कुमार यादव घायल की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मौके पर जाकर पड़ताल की गई, वहां मौजूद लोगों ने घटना से इनकार किया है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा संबंधित धाराओं में तरमीम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।