फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One killed, five wounded in transpo

टेंपो पलटने से एक की मौत, पांच घायल हुए

Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
One killed, five wounded in transpo
सड़क हादसा
कादरचौक रोड पर शेखूपुर के पास शनिवार सुबह हादसा      
विज्ञापन

बदायूं सब्जी मंडी से टेंपो में सवार हो गांव लौट रहे थे लोग      

कादरचौक रोड पर शेखूपुर के पास शनिवार को सुबह सवारियों से भरा टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक है। हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।       
कादरचौक कस्बे के सब्जी बेचने वाले किसान शनिवार सुबह बदायूं मंडी आ रहे थे। टेंपो में सब्जी भरी हुई थी और इसी में कई किसान सवार थे। कादरचौक थाने के गांव सरफुद्दीन नगला का चरन सिंह (45) पुत्र परमेश्वरी भी टेंपो में सवार था। चरन सिंह मंडी में अरबी बेचने आ रहा था। रास्ते में शेखूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चरन सिंह की मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए। खबर मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से घायल राम निवास, द्वारिका, अनेकपाल और मुकेश समेत पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चरन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। चरन सिंह के तीन बच्चे हैं। तीनों विवाहित हैं।      
विज्ञापन

-------      
बाइक फिसलने से दो घायल      
बदायूं। शहर में ओवरब्रिज के पास शनिवार दोपहर बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बाइक सवार हाईवे पर किसी बड़े वाहन की चपेट में नहीं आए। घायल मुकेश और राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed