{"_id":"235d9d71f295f1ef9f41e608c932facc","slug":"one-bullet-found-in-mamata-head-and-two-in-janardan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता के दो, जनार्दन की खोपड़ी में लगी थी एक गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ममता के दो, जनार्दन की खोपड़ी में लगी थी एक गोली
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 15 Nov 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज के गांव दौलतपुर गौटिया में शनिवार शाम जनार्दन की अपनी पत्नी ममता से तकरार हो गई थी। बात बढने पर जनार्दन के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि ममता की हत्या करने के बाद उसने भी खुदकुशी कर ली। दंपति की तीन संतानें विकास (10), विवेक (8) और राधिका (6) घटना के बाद सदमे में हैं। तीनों बालक अनाथ हो गए हैं। जनार्दन के इस कदम से गांव वाले भी सकते में हैं। जनार्दन के बड़े बेटे विकास की मानें तो उसके माता-पिता के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी, लेकिन शनिवार को बात बढ़ गई।
विज्ञापन