{"_id":"57264ee64f1c1b57035cd507","slug":"on-the-highway-in-broad-daylight-brother-in-law-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर दिन दहाड़े देवर-भाभी से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर दिन दहाड़े देवर-भाभी से लूटपाट
Updated Mon, 02 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे पर दिन दहाड़े बुधनगर पुलिया के पास देवर-भाभी से लूटपाट की। रोड पर ही इनको रोक कर तमंचों के बल पर महिला से जेवर उतरवा लिए। उसके देवर से भी नगदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश उघैती की ओर भाग गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव राजबरौलिया निवासी ताराचंद्र अपने बड़े भाई वेद प्रकाश की पत्नी प्रेमवती को दवा दिलाने इस्लामनगर आया था। दवा लेने के बाद देवर-भाभी बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताराचंद्र की बाइक को ओवरटेक करके बुधनगर पुलिया के पास रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचों के बल पर प्रेमवती से एक हंसली, दो खडुआ, सोने के कुंडल, सोने की लौंग और दोनों से दो मोबाइल, ताराचंद्र से नगदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक से उघैती की ओर भाग गए। घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की। ताराचंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
------
पशु व्यापारियों से लूट को डकार गई पुलिस
उघैती। देवर-भाभी से लूट के मामले में भले पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया हो, लेकिन दिन दहाड़े तीन पशु व्यापारियों से हुई लूट को पुलिस डकारने में लगी हुई है। घटना के बाद से तीनों व्यापारियों को पुलिस अपने साथ लेकर घूम रही है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
रविवार को खितौरा में साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार करके लौट रहे तीन पशु व्यापारियों ने दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने भुडिय़ा मोड़ के पास रोक लिया। व्यापारियों से तमंचे के बल पर लूटपाट की। इलाके में चर्चा है कि व्यापारियों ने बदमाशों को देखकर नोट सड़क पर फेक दिए। बदमाश नोट एकत्र करने लगे और व्यापारी यहां से भाग निकले। तीनों उघैती थाने पहुंचे। पुलिस तीनों को अपने साथ लेकर घूम रही है। इनको किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा।
----
देवर-भाभी से हुई लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पशु व्यापारियों से लूट संबंधी कोई तहरीर अब तक नहीं आई है। इस संबंध में कोई मुझसे मिला भी नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-नरेश कश्यप, एसओ उघैती