फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officers issued 15 notices

15 अधिकारियों को जारी हुए नोटिस

Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहिया आवास योजना में अपात्र चयन करने का मामला 
परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ने मांगा स्पष्टीकरण 

लोहिया आवास योजना के तहत दातागंज क्षेत्र के तीन ब्लाकों के गांवों में नौ अपात्रों का चयन करने वाले 15 अधिकारियों को परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने नोटिस भेजा है। साथ ही इसका स्पष्टीकरण तीन दिनों के अंदर देने के लिए कहा है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
प्रदेश शासन की प्रमुख योजनाओं में शामिल होने की वजह से लोहिया आवासों का चयन होने के बाद इनका सत्यापन एवं परीक्षण कार्य जिलास्तरीय कमेटी ने किया था। अपात्रों का चयन करने वाले और सत्यापन करने वाले 15 अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन

इसमें म्याऊं ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्योती धर्मपुर के वीडीओ, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी म्याऊं, एसडीएम दातागंज और जिला कृषि अधिकारी, जगत ब्लाक क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चंदन के वीडीओ, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी जगत, एसडीएम सदर और एआर कोऑपरेटिव,  समरेर ब्लाक की ग्राम पंचायत किशोरपुर के वीडीओ, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी समरेर, तहसीलदार एवं जिला विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में पूछा गया कि अपात्रों का चयन किस आधार पर कर दिया गया, जबकि सत्यापनकर्ता टीम से मौके पर जाने के बावजूद अपात्रों का चयन हो जाने के बारे में पूछा गया। साथ ही स्पष्टीकरण तीन दिन देने के लिए कहा है। नोटिस जारी होने से अधिकारियों में खलबली मची हुई है। फिलहाल कार्रवाई के लिए अभी इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो और अपात्रों को जारी हुए थे लोहिया आवास 
बदायूं। दातागंज तहसील के समरेर ब्लाक क्षेत्र के गांव में सात अपात्र मिलने के बाद अब दो और अपात्रों के नाम उजागर हुए हैं। इन्हें मिलाकर अपात्रों की सूची अब नौ हो गई है। यह दोनों भी अपात्र दातागंज तहसील क्षेत्र में ही मिले हैं। म्याऊं ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्योति धर्मपुर की अपात्र किरन पत्नी हरीशंकर का चयन हो गया था। वहीं जगत ब्लाक की ग्राम पंचायत गुरुपुरी चंदन की प्याजी बेगम का अवैध रूप से चयन हो गया था। 

-----
‘बड़े नेताजी’ के इशारे पर बच गए कुछ अपात्र 
बदायूं। वित्तीय वर्ष 2015-16 में लोहिया आवास के 852 लाभार्थियों का चयन हुआ था, जिसमें नौ लाभार्थी अपात्र पाए जा चुके हैं, लेकिन कुछ और अपात्र इसमें शामिल थे। इन लोगों को जिले के एक बड़े सत्ताधारी 'बड़े नेताजी' के इशारे पर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed