फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Of cattle smugglers Police firing

पशु तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग

Mon, 11 May 2015 07:20 PM IST
Kadrchauk
Kadrchauk Updated Mon, 11 May 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन

पशु तस्करों का दुस्साहस फिर शुरू हो गया है। रविवार दो पुलिस और तस्करों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पशुओं से भरे दो पिकअप वाहन पकड़ लिए। इनमें 13 जीवित और एक मृत पशु मिला। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। वाहन रोकने के दौरान तस्करों ने थाने के दरोगा फूल सिंह को कुचलने की कोशिश की। इसमें वह बाल-बाल बचे। तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस की जीप पर कई बार फायरिंग भी की।

विज्ञापन

पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि कादरगंज पुल के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं की बड़ी खेप आ रही है। रविवार रात एसओ रुकुम सिंह यादव ने दरोगा अवधेश सिंह और फूल सिंह के नेतृत्व में दो टीमें बनाईं। पुलिस ने गंगा के कादरगंज पुल पर कासगंज की ओर से आ रहे पशुओं से भरे तीन पिकअप वाहनों को रोकना चाहा तो एक पिकअप चालक ने दरोगा फूल सिंह पर वाहन चढ़ा दिया। तीनों चालकों ने वाहनों को दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन

एक वाहन थाने के पास बैरियर तोड़कर मोहन हलवाई की दुकान में घुस गया। जबकि एक वाहन के चालक ने वाहन को कटरा की ओर दौड़ा दिया। यह वाहन रेत में फंस गया तो तस्कर छोड़कर भाग गए। इधर थाने के सामने दुकान में घुसे वाहन के चालक शरीफ पुत्र बीरवल निवासी गांव रोंहदा थाना अरनिया (बुलंदशहर) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वाहनों से पुलिस ने एक मृत और 13 जीवित पशु बरामद किए। तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के साथ गैंगेस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार तस्करों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह पहले तस्करों कर दी थी सिपाही की हत्या
कादरचौक। कादरगंज पुल पर कासगंज पुलिस के सिपाही सोरन सिंह को पशु तस्करों ने पिकअप वाहन से कुचल दिया था। गंभीर घायल सोरन सिंह की इलाज के दौरान दो दिन बाद मौत हो गई थी। सोरन सिंह पटियाली थाने की कादरगंज पुलिस चौकी पर तैनात थे। उन्होंने पशुओं से भरे वाहन को रोकने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed