फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   o cars filled with liquor being brought from Haryana

दो कारों में भरी हरियाणा से लाई जा रही शराब पकड़ी

Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान। Updated Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
o cars filled with liquor being brought from Haryana
wine - फोटो : amar ujala
- जरीफनगर पुलिस को मिली सफलता, तस्करों की तलाश
विज्ञापन

हरियाणा ब्रांड की शराब से भरी दो लग्जरी गाड़ियां जरीफनगर थाना पुलिस ने पकड़ लीं। हालांकि, पुलिस को देखकर तस्कर भाग निकले। दोनों गाड़ियां दिल्ली नंबर की हैं। इनसे 34 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। गाड़ियां किसकी हैं, यह भी ट्रेस किया जा रह है।

जरीफनगर थाने की नाधा चौकी पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आती दो कारें दिखीं। पुलिस को देखते ही कारों में सवार लोग उतर कर भाग गए। पुलिस ने इनका पीछा भी किया। दोनों कारों की तलाशी ली तो इनमें हरियाणा ब्रांड की 34 पेटी शराब बरामद हुई। दोनों गाड़ियों पर दिल्ली के नंबर हैं। सूत्रों की मानें तो जरीफनगर में लंबे समय से हरियाणा, दिल्ली और पंजाब की शराब की बिक्री का धंधा चल रहा है। पुलिस को लंबे समय के बाद यह सफलता मिली है। कई इलाकों में तो खुलेआम दूसरे प्रांतों की शराब बेची जाती है। पुलिस दावा कर रही है कि तस्करों की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शराब के तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिन गाड़ियों में शराब मिली है, यह किसकी हैं। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed