फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not to give up the accused escaped handle

दबिश देने पर भी नहीं हत्थे चढ़ा आरोपी

Thu, 24 Dec 2015 12:05 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 24 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
 चुनावी रंजिश में ननाखेड़ा की प्रधान उर्मिला गुप्ता के पति और बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस बुधवार को आरोपी पूर्व प्रधान और उसके साथी भूरा की तलाश में जुटी रही। सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के एक नजदीकी परिवारी जन को भी हिरासत में ले लिया लेकिन पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद हत्थे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी प्रधानपति कैलाश चंद्र गुप्ता और उसके बेटे के साथ हुई। दोनों पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने उस वक्त फायरिंग की वह अपने गांव जा रहे थे। फायरिंग से प्रधानपति के गोली लग गई। धौरेरा गांव के पास हुई इस घटना में पुलिस ने नामजदों में से ननाखेड़ा के राकेश शर्मा को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया लेकिन हमलावरों में शामिल पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद और उसका साथी भूरा गिरफ्त में अभी तक बाहर है।  कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि घायल प्रधानपति की हालत में सुधार है। नामजदों में से फरार पूर्व प्रधान और भूरा को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

----
समर्थकों की बनाई लिस्ट, होगी कार्रवाई
उझानी। पुलिस सूत्रों की मुताबिक, ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश को समझने के लिए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव को गांव ननाखेड़ा भेजा। उन्होंने प्रधान और पूर्व प्रधान के कुछ ऐसे समर्थकों की सूची तैयार की जो झगड़े का कारण बन सकते हैं। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed