{"_id":"57570dc04f1c1bb05d9c557d","slug":"nepal-narayani-district-find-the-location-of-sandalwood","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के नारायणी जिले में मिल रही चंदन की लोकेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल के नारायणी जिले में मिल रही चंदन की लोकेशन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में तैनात पूर्वांचल के अफसर जुटे तलाश में
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से हुआ था फरार
पूर्वांचल के कुख्यात माफिया चंदन सिंह भारत छोड़कर भाग चुका है। तलाश में जुटीं टीमों को चंदन सिंह की लोकेशन नेपाल के नारायणी जिले में मिल रही है। आगरा और बदायूं के साथ कई जिलों की पुलिस चंदन सिंह की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी को खासकर बदायूं में तैनात पूर्वांचल के पुलिस अफसरों की टीमों को भी लगाया गया है।
मूल रूप से गोरखपुर के निवासी चंदन सिंह के खिलाफ हत्या, अपहरण, हत्या की कोशिश, लूट और डकैती के 37 मामले दर्ज हैं। उसे जेल में रहते हुए गैंग चलाने की भी महारथ हासिल है। इस वजह से चंदन सिंह को लगातार एक जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाता था। वह गोरखपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आजमगढ़ की जेलों में रह चुका है। 24 फरवरी 2016 को उसे बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया था। पिछले दिनों चंदन सिंह को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
आगरा मेडिकल कॉलेज से 31 मई को वह अभिरक्षा में लगे दरोगा सतेंद्र कुमार, सिपाही सुरेंद्र सिंह और रामपाल को चकमा देकर भाग गया था। इसके बाद से चंदन सिंह की तलाश की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को उसकी लोकेशन नेपाल के नारायणी जिले में मिल रही है। पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद ही चंदन सिंह ने नेपाल में अपना ठिकाना बना लिया है। पूर्वांचल की टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।