फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   musajhag gang rape

मूसाझाग गैंगरेेप मामले की न्यायिक जांच शुरू

Wed, 14 Jan 2015 08:12 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 14 Jan 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
musajhag gang rape
मूसाझाग थाने में नाबालिग से गैंगरेप मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एसीजेएम द्वितीय राकेश कुमार ने पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए। पीड़ित किशोरी बयान दर्ज कराने के लिए अपने परिवार के साथ कोर्ट पहुंची थी। जांच अधिकारी ने 16 जनवरी को पीड़िता का मेडिकल करने वाले डॉक्टरों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


मूसाझाग थाने के सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव ने क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर 31 दिसंबर की रात उसके साथ थाने में गैंगरेप किया था। दोनों आरोपी सिपाहियों को बर्खास्तगी के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शासन स्तर से मामले की न्यायिक जांच कराने के लिए एसएसपी को आदेशित किया गया था।
विज्ञापन


दो दिन पहले एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने इस संबंध में जिला जज डीके नैनवाल को पत्र लिखकर न्यायिक जांच का अनुरोध किया।

मंगलवार को जिला जज ने मामले की न्यायिक जांच के लिए एसीजेएम द्वितीय राकेश कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया। मंगलवार को ही जांच अधिकारी ने बयान दर्ज कराने के लिए पीड़ित पक्ष को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डीएम ने भी पिछले दिनों मामले की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया था। हालांकि मजिस्ट्रेटी जांच अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed