{"_id":"30cb1cf8b6dfdb0abf92f09fd641504b","slug":"murder-hindi-news-89","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका
अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां थाने के गांव अनंदपुर निवासी अमरपाल ने अपनी बेटी सपना (30) की शादी गांव में ही रहने वाले अपने रिश्ते के भांजे निर्भान सिंह से की थी। निर्भान सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। 10 दिन पहले ही वह पत्नी के साथ घर आया था। बुधवार को निर्भान सिंह दिल्ली चला गया। गुरुवार शाम चार बजे सपना घर से खेत पर शौच को गई थी। शाम करीब पांच बजे गांव वालों ने गांव के पूरब दिशा में स्थित सूखी नदी के एक गड्ढे में सपना का शव देखा। खबर उसके घर पर दी। परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने लाश कब्जे में ले ली है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी।
घसीट कर गड्ढे में डाली गई लाश
उसावां। सपना की लाश घसीट कर सूखी नदी के पानी से भरे गड्ढे में डाली गई। उसकी दोनों चप्पलें काफी देर बाद अलग-अलग पड़ी मिली हैं। बालों में लगाने वाला जूड़ा भी काफी दूर पड़ा मिला। मौके पर घसीटने के निशान भी हैं।
मृतका के परिवार वालों की ओर से जो तहरीर आती है उसके हिसाब से मुकदमा कायम किया जाएगा। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
-अनिल यादव, एसपी सिटी