फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder

बबूल के पेड़ पर लटकी मिली महंत की लाश

Sun, 15 Feb 2015 11:56 PM IST
बिसौली।
बिसौली। Updated Sun, 15 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
murder
सोत नदी के किनारे बने सीतामढ़ी आश्रम के युवा महंत की लाश रविवार सुबह बबूल के पेड़ पर लटकी मिली। आश्रम के मुख्य पुजारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच झूल रहा है। पुलिस तफ्तीश करने में जुट गई है। आश्रम में करीब एक सप्ताह से धार्मिक आयोजन चल रहा है। इस दौरान युवा महंत की मौत से कई चर्चाएं हो रही हैं।  
विज्ञापन

सोत नदी के किनारे सीतामढ़ी आश्रम है। आश्रम के युवा महंत लाल गिरि का शव आश्रम के पास ही बबूल के पेड़ पर लटका था। रविवार सुबह जब गांव के लोग शौच को गए तो इसकी जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाल सिद्धार्थ मिश्र मौके पर पहुंच गए। शव को पेड़ से उतारा गया। बरेली के आंवला थानांतर्गत गांव बटिया निवासी नंदन पुत्र वंशीधर करीब चार महीने पहले ही सीता आश्रम गुरु दक्षिण लेने आए थे। गुरु दक्षिण लेने के बाद इन्होंने अपना नाम लाल गिरी रख लिया था। लाल गिरी का शव पेड़ पर लटके होने की बात को पुलिस भी संदिग्ध मान रही है। पुलिस उनकी पारिवारिक पृष्ठ भूमि की भी जांच कर रही है। नंदन का एक भाई भी सामाजिक जीवन त्याग कर महंत बन गया है। मामले में मुख्य महंत मुरारी गिरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल सिद्वार्थ मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed