{"_id":"9385a0cf14708dc15f984908ef9f68c7","slug":"murder-hindi-news-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप
बदायूं।
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता के मायके वालों ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या कर शव जला देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना इस्लामनगर थाने के गांव हेमपुर की है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर निवासी कुंवरपाल ने अपनी बेटी आशा (21) की शादी करीब दस महीने पहले हेमपुर के नत्थू सिंह के पुत्र गीतेश के साथ की थी। आरोप है कि आशा के ससुराली दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने शुक्रवार को आशा की हत्या कर शव को जला दिया। आशा के मायके वालों ने पति गीतेश, ससुर नत्थू, सास जय देवी और देवर जितेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकमा दर्ज कराया है। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने भी इस्लामनगर थाने पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली।