फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Minor dies in harsh firing

हर्ष फायरिंग में बालक की मौत, दो घायल

Sat, 13 Oct 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 13 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Minor dies in harsh firing
firing
हजरतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात लगन समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक बालक की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। समारोह में भगदड़ मच गई। फायरिंग करने वाले तुरंत मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायल बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अभयपुर की है। यहां शनिवार रात करीब आठ बजे गांव के सुरेंद्र के बेटे सुभाष की लगुन चढ़ रही थी। उस समय बड़ी संख्या में लोग थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय कुछ लोग लाइसेंसी तो कुछ लोग अवैध असलहों से फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान तमंचे से चली गोली पास में खड़े 10 वर्षीय विवेक पुत्र प्रमोद को जा लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोली लगने से आठ वर्षीय चांदनी पुत्री महेशउद्दीन और 12 वर्षीय आसिफ पुत्र गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

इस घटना से पूरे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने वाले चुपके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी होते ही विवेक के परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। तब तक घायल बच्चों के परिवार वाले भी आ गए। जो तुरंत ही दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। मृतक के परिवार वालों की सूचना पर हजरतपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फायरिंग करने वालों को काफी तलाश किया लेकिल उनका कुछ पता नहीं चला। बच्चे का शव देर रात तक गांव में रखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed